इंस्टाग्राम से डिलीट चैट को वापस कैसें लाएं।

इंस्टाग्राम से डिलीट चैट को वापस कैसें लाएं। अगर आपको अपनी पुरानी इंस्टा चैट्स को दोबारा पढ़ना है तो कुछ जरूरी कदम उठाकर आप चैट हिस्ट्री आसानी से हासिल कर सकते है। अपनी इंस्टाग्राम की चैट्स को रिट्रीव करने के लिए आपको एप में जाकर सबसे पहले ब्राउजर से इंस्टाग्राम लिंक को खोलना पडे़गा। इसके बाद आपको जिस अकाउंट के डिलीट हो चुके चैट्स को निकलवाना है,उस अकाउंट को लाँग-इन करना है।ऐसा करने के बाद आपको इंस्टाग्राम की प्रोफाइल को खोलना है। जैसे ही आप अपनी प्रोफाइल खोलेंगे, आपको सबसे पहले 'सेटिंग' विकल्प पर जाना पड़ेगा।


 इसके बाद आपको 'प्राइवेसी और सिक्योरिटी' का विकल्प देखने को मिलेगा। यहां आप जैसे ही 'प्राइवेसी और सिक्योरिटी ’ वाले विकल्प पर किल्क करते है,आपकी स्क्रीन पर कई सारे विकल्प मिल जाते है। इन विकल्पों में से आपको डाटा डाउनलोड विकल्प का चयन करना होगा। जैसे ही आप यह विकल्प ओपन करते है,आपको 'रिक्वेस्ट डाटा' का विकल्प दिखाई देगा। यहां पर आपको। उसजीमेल आईडी को लिखना होगा, जिस पर आपको डाटा की फाइल्स शेयर की जाएगी। अब आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड भरना होगा । इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस कर दी जाएगी और करीब 14 दिनों में यह डाटा आपको भेज दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ